{"_id":"34-195886","slug":"Farrukhabad-195886-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर मर गई बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरकर मर गई बच्ची
Farrukhabad
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। ट्यूबवेल पर मां-बाप के साथ सो रही आठ माह की बच्ची लुढ़ककर कुएं में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार तड़के परिजनों को हुई। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया निवासी अमृतलाल बाथम सोमवार रात खेत पर ट्यूबवेल पर चारपाई पर लेटे थे। यहां पत्नी सावित्री देवी और आठ माह की बेटी मीरा भी थी। पत्नी की चारपाई ट्यूबवेल के कुआं के पास पड़ी थी। मंगलवार तड़के अमृतलाल खेत में पानी लगाने चला गया। पत्नी व बच्ची सोती रही। इस दौरान सोते समय बच्ची लुढ़क कर कुएं में जा गिरी। अमृतलाल लौटे तो बच्ची को न देख पत्नी को जगाया। ट्यूबवेल के कुएं में बच्ची के गिरने की आशंका पर अमृतलाल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में प्रवेश किया गया तो बच्ची कुएं में मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे शव बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।