फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गंदगी से गुजरें, लगाएं मैली गंगा में डुबकी

गंदगी से गुजरें, लगाएं मैली गंगा में डुबकी

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ज्येष्ठ माह का गंगा दशहरा रविवार को है। श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है, लेकिन गंगा स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं रखा गया। शहर के नाले का गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। गंगा में जल कम होने के कारण घाटों के चारों तरफ गंदगी फैली है। घाटों की सफाई का भी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण श्रद्घालुओं को गंदगी से गुजरकर घाट तक जाना होगा और मैली गंगा में डुबकी लगानी होगी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर आसपास जिलों के श्रद्घालु गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद स्थित घटियाघाट गंगातट पर आते हैं। यहां सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा गया। शहर में पांच नाले हैं। इनमें तीन नालों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट से होकर तालाब में जाता है, जबकि शहर के दो नालों का पानी गंगा में पहुंचता है। इससे गंगा का जल मैला हो रहा है। गंगा स्नान पर्व पर घाटों की सफाई का भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। रविवार को सुबह से ही स्नानार्थियों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम प्रशासन ने कर दिए हैं।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटों की तैनाती
अपर जिलाधिकारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि दशहरा पर्व पर सुरक्षा को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। घटियाघाट पर नगर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है और कमालगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा बल की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों की सफाई के निर्देश
अपर जिलाधिकारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि पालिका कर्मचारियों को घाटों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सफाई नहीं हुई है तो इसकी जानकारी की जाएगी। सफाई न मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

श्रंगीरामपुर घाट पर होंगे पानी के टैंकर
कमालगंज। गंगा दशहरा मेला को लेकर उप जिलाधिकारी सदर ने शनिवार को श्रंगीरामपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था के लिए श्रंगीरामपुर घाट पर पानी के टैंकर खड़े करवाए जाएं।

8 जून को गंगा दशहरा मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम सदर अंकित अग्रवाल, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी और एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां श्रंगीरामपुर घाट पहुंचे। उन्होंने स्नान करने वाले स्थानों को देखा। पंडों को घाट की सफाई रखने के निर्देश दिए। स्नानार्थियों को पेयजल का संकट न हो, इसके लिए पानी के टैंकर खड़े करवाए जाने के भी एसडीएम ने निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि गंगा दशहरा पर श्रंगीरामपुर घाट पर डेढ़ सेक्शन पीएसी और पुलिसबल के अलावा गोताखोरों को भी तैनात किया जाएगा। अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed