{"_id":"34-177699","slug":"Farrukhabad-177699-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी अच्छे व्यापारी हो सकते हैं, नेता नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी अच्छे व्यापारी हो सकते हैं, नेता नहीं’
Farrukhabad
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कहीं लहर नहीं है। बसपा व भाजपा में गुप्त समझौता है। भाजपा के सरकार बनाने की स्थिति में बसपा भाजपा को समर्थन देगी। इसी वजह से मोदी यूपी में बसपा पर हमला नहीं बोलते हैं। उन्हाेंने कहा कि मोदी अच्छे व्यापारी हो सकते हैं, नेता नहीं।
गुरुवार को दोपहर बाद बेवर रोड पर एक शीतगृह में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी अच्छे नेता पैदा करता है और गुजरात अच्छे व्यापारी। उन्होंने नरेंद्र मोदी की पत्नी को लेकर भी तंज कसे। कहा कि कांग्रेस कालेधन की जनक है। भाजपा इसकी सहयोगी है। सपा में बगावत के सवाल पर कहा कि फैसला मुलायम सिंह को लेना है। अल्पसंख्यकाें को आरक्षण के लिए संविधान में भी बदलाव कराया जाएगा।
आजम खां के बयान पर कहा कि सीमा पर जाति का नहीं हिंदुस्तान का जवान लड़ता है। उन्हाेंने कहा कि दलित एक्ट, दहेज एक्ट व निर्भया एक्ट से समाज में कुंठा पैदा हो रही है। इन एक्टाें का दुरुपयोग होता है। इसीलिए महिला एक्ट की आलोचना की थी। उन्हाेंने कहा कि किसी भी मामले में फांसी की सजा नहीं होनी चाहिए। यहां सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, पुष्पेंद्र यादव, राजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे। वार्ता के बाद उन्होंने शहर के व्यापारियों से भी मुलाकात की।