{"_id":"34-177544","slug":"Farrukhabad-177544-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल के शौचालय में जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल के शौचालय में जना बच्चा
Farrukhabad
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल की ओपीडी के शौचालय में महिला को प्रसव हो गया। मामले की जानकारी होने पर आनन फानन में स्टाफ ने जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल चीनीग्राम निवासी गर्भवती श्यामा पत्नी इरशाद को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर पति और रिश्तेदार कनीस बेगम महिला को लेकर टेंपो से लोहिया महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंची। यहां डाक्टर के पास भीड़ अधिक होने से महिला कुर्सी पर बैठ गई। तभी महिला को लघुशंका लगने पर कनीस बेगम उसे सीएमएस कक्ष के पास बने बाथरूम में लेकर जा पहुंची। यहां महिला को प्रसव हो गया। महिला की चीख सुन कर उसकी रिश्तेदार ने दरवाजा खोल कर स्टाफ को आवाज लगाई। शोर शराबा होने पर काफी लोग जमा हो गए। स्टाफ नर्स विमला अन्य लोगों के साथ मौके पर जा पहुंची। यहां पर नर्स ने बच्चे को उठाया और महिला को लेकर लेवर रूम आए। मौजूद डाक्टर कृष्णा बोस ने उपचार किया। इरशाद ने बताया कि यह उसका पहला बच्चा है। दोनों की तबियत सामान्य है।