फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ‘कांग्रेस व भाजपा में नूरा कुश्ती’

‘कांग्रेस व भाजपा में नूरा कुश्ती’

Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
श्वेत क्रांति कर्ता सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद बोले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कांग्रेस और भाजपा नूरा कुश्ती कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। वहीं सूबे की सरकार को साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं। इन सबसे सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बात गुरुवार को बसपा के पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने श्वेत क्रांति कर्ता सम्मान समारोह में कही।

मिशन अस्पताल के सामने एमएलसी मनोज अग्रवाल की बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का आपरेशन जरूरी है। कांग्रेस में जहां बोफोर्स, खेल और कोयला घोटाले हुए तो वहीं भाजपा ने भगवा के नाम पर जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने जनता को ठगने का कार्य किया है। मुजफ्फर नगर दंगे के पीड़ितों को सपा सरकार दो वक्त की रोटी तक नहीं उपलब्ध करा सकी। उन्होंने पाल समाज से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और सपा को सबक सिखाकर बसपा को केंद्र तक पहुंचाना है। बसपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। जनता का आशीर्वाद मिला तो वह फर्रुखाबाद की तस्वीर बदल देंगे। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद की विधायक पूजा पाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों और पाल समाज के बुजुर्गों को शाल और रामायण देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रामविलास पाल और संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सुमित प्रताप, गयादीन पाल, रामदीन पाल, अतुल प्रताप, रामदीन पाल, अमित सिंह, श्रीकृष्ण, लल्ला पाल, सुभाष पाल, पंकज पाल, नागेंद्र सिंह राठौर, सुदेश पाल, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed