फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रेलवे आरक्षण न होने पर यात्रियों का हंगामा

रेलवे आरक्षण न होने पर यात्रियों का हंगामा

Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे की टिकटों का आरक्षण न हो पाने के कारण यात्रियों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को शांत किया। इसके साथ ही यात्रियों को अपनी टिकट बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। रेलवे अफसरों के आदेश पर अब एक ही खिड़की खोली जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह यात्री तत्काल और सामान्य आरक्षण कराने के लिए फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचे। यहां पर यात्री काफी देर तक लाइन में लगे रहे। किसी की भी टिकट नहीं बन पा रही थी। टिकट न बन पाने के कारण यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। टिकट खिड़की पर मौजूद कर्मचारी ने यात्रियों को शांत किया। कर्मचारी ने यात्रियों को बताया कि मोडम जल जाने से कनेक्टिविटी फेल हो गई। इससे फतेहगढ़, कायमगंज, कन्नौज और गुरसहायगंज में आरक्षण नहीं हो पा रहा है। उधर, रेलवे अफसरों ने निर्देश दिया कि तत्काल आरक्षण के लिए स्टेशन पर एक ही खिड़की खोली जाएं। निर्देश मिलते ही यहां के स्टाफ ने इसकी रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। आरक्षण पर्यवेक्षक वारिस गंगवार ने बताया कि तत्काल के लिए एक खिड़की खोलने का आदेश मिल गया है। अब एक खिड़की ही खोली जाएगी। मालूम हो कि मंडल रेल प्रबंधक ने बीते दिनों स्टेशन का निरीक्षण किया था। आरक्षण काउंटर पर तैनात पर्यवेक्षकों ने ड्यूटी को लेकर रोना रोया था। इस पर अफसरों ने एक खिड़की खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed