{"_id":"34-162730","slug":"Farrukhabad-162730-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खोखे काट हजारों का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खोखे काट हजारों का सामान चुराया
Farrukhabad
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। एक ही रात चोरों ने संकिसा रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट्स, मिठाई और मोबाइल दुकान से हजारों की नकदी और सामान पार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कबीर नगर निवासी भूरे पुत्र रज्जाक की संकिसा रोड पर रेडीमेड की खोखे में दुकान है। रात में चोरों ने पीछे से खोखे की टिन काट दी और अंदर से गर्म कपड़े और नकदी चुरा ले गए। इसके बाद वे भूरे हलवाई की दुकान एवं आजाद नगर निवासी अमित गुप्ता की मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से सभी सामान समेट लिया। शुक्रवार को तीनों दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ितों के तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। भूरे ने बताया कि चोर गर्म कपड़े, पैंट-शर्ट और करीब 10 हजार रुपये ले गए। करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। अमित गुप्ता ने बताया कि मोबाइल सेट, कैश कार्ड, सिम और एसेसरीज समेत करीब पचास हजार का सामान चोरी हुआ है। हैरत की बात है कि चोरों ने तीनों खोखों में लगी टीनों को पीछे से ही काटा है। कोतवाल रामनरायन ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।