{"_id":"34-156373","slug":"Farrukhabad-156373-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के दामों में आया और उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के दामों में आया और उछाल
Farrukhabad
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आलू के दाम महंगाई की राह पर सरपट दौड़ रहे हैं। सप्ताह भर में आलू की कीमतों में तगड़ी उछाल आई है। इससे शीतगृहों से निकासी भी तेज हो गई है।
गुरुवार को आलू बीज 1400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। सामान्य आलू के भाव भी 1200 रुपये क्विंटल पहुंच गए हैं। एक सप्ताह पहले बीज 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा था। सामान्य आलू के दाम 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल थे। दाम बढ़ने से किसानाें के चेहरे खिल गए हैं।
इस तेजी के पीछे फे निल के क हर से कई राज्याें में आलू की फसल की तबाही मानी जा रही है। बरसात से भी यूपी के कई जिलों में अगैती की बुवाई बर्बाद हो गई है। इससे बीज बर्बाद हो गया है। किसान दोबारा खेत तैयार कर बुवाई करने में लगे हैं। किसानों को अब नए सिरे से बीज खरीदना पड़ रहा है। इससे बीज की डिमांड बढ़ गई है। सब्जियों के चढ़े दामाें ने भी सामान्य आलू के भाव ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
बढ़े दाम दीपावली तक ही कारगर रहने की उम्मीद है। दीपावली के बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश से नई फसल बाजार में आ जाएगी। इसी महीने जिले का भी नया आलू मंडी में आने लगता है। इंडियन पोटैटो ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला का कहना है कि दामों में तेजी आलू किसानों के लिए अच्छे संकेत हैं। आलू निर्यात को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त व शासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इंडियन पोटैटो ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला का कहना है कि राज्य के हर हिस्से से निर्यातक बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आलू निर्यात का मुद्दा उठाया जाएगा।