{"_id":"34-156282","slug":"Farrukhabad-156282-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजी में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजी में छात्र की मौत
Farrukhabad
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी में पड़ोसी छात्र की जान चली गई। पुलिस ने पथराव करने वाले की तलाश में छापेमारी की, लेकिन आरोपी को पकड़ने में असफल रही। मृतक के पिता ने दुकानदार समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी अवनीश जाटव की घर के पास ही परचून की दुकान है। मंगलवार की रात उसकी दुकान पर गांव के ही नन्हे और शैलेश आदि जुटे। सभी जुआ देखने लगे। इस दौरान अवनीश और शैलेश के बीच हार-जीत को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों में हाथापाई होने लगी। अवनीश और उसके साथी नन्हे ने शैलेश की पिटाई कर दी। इस दौरान शैलेश किसी प्रकार हमलावरों के चुंगल से छूट कर भागा। इस पर अवनीश अपने घर से शैलेश के घर पर ईंट पत्थर मारने लगा। शैलेश के घर से ही सटा श्रीपाल जाटव का घर है। पत्थरबाजी के दौरान श्रीपाल का बेटा आंगन में खाना खा रहा था। तभी एक पत्थर श्रीपाल के बेटे जीतू (10) को जा लगा। सिर पर पत्थर लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीखपुकार सुन परिवार के लोग जुट गए। घायल जीतू को लेकर श्रीपाल थाने पहुंचा। यहां से उसे पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग शव लेकर घर पर आ गए। मामले की जानकारी होने पर सीओ योगेश कुमार ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। पिता की तहरीर पर अवनीश और नन्हे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया।