फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आलू के भाव दो सौ रुपये चढ़े

आलू के भाव दो सौ रुपये चढ़े

Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू में आई सुर्खी से बाजारों की रौनक लौटने लगी है। आलू के दाम एक सप्ताह में दो सौ रुपये चढ़ गए हैं। आलू अब 1000 से 1100 रुपये क्विंटल बिक रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह से आलू की मंदी की मार झेल रहे किसान और व्यापारी आलू में एक सप्ताह से आई सुर्खी से खुश हैं। एकाएक आई तेजी से कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने का काम तेजी से हो रहा है। अभी तक स्टोरेेज से 70 फीसदी आलू निकाला जा चुका है। आलू व्यवसायी व कोल्ड मालिक मनोज रस्तोगी का मानना है कि मौसम में आए एकाएक परिवर्तन से बुवाई प्रभावित हुई है। बरसात के कारण अग्रिम बुवाई करने वाले किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ रही है। इसके चलते आलू की मांग एकाएक बढ़ गई है। इससे आलू के भाव दो सौ रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि हाइब्रिड आलू 900 से 950 रुपये क्विंटल, 3797 आलू 950 से 1000 और चिपसोना आलू 1100 रुपये क्विंटल बिक रहा है।
विज्ञापन

आलू व्यवसायी उमेश अग्रवाल व सुरेश अग्रवाल का कहना है कि इस बार मिड सीजन में आलू के भाव अफवाहों के चलते गिर गए थे। इससे किसानों ने कम कीमत पर अपना आलू निकाल दिया था। बीच में हुई जमकर निकासी से व्यापारी और किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस सप्ताह आई तेजी ने किसानों और व्यापारियों के आंसू पोंछने का काम किया है। वहीं खुदरा बाजार में आलू 12 रुपये से 16 रुपये किलो बिक रहा है। आलू व्यवसायी दिनेश अग्रवाल का कहना है कि आलू में आई सुर्खी नए आलू के आवक तक बनी रहेगी। नया आलू 15 नवंबर तक बाजार में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed