{"_id":"34-150287","slug":"Farrukhabad-150287-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला किसान नेता का लोहिया में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला किसान नेता का लोहिया में हंगामा
Farrukhabad
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बुधवार को किसान नेताओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर प्राइवेट मरीजों से कमाई के चलते गरीबों का इलाज नहीं करते हैं।
शहर कोतवाली के बीते दिन मोहल्ला चिलपुरा निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव व उनके परिवार को कुछ लोगों ने पीटा था। विनोद को लोहिया में भर्ती कराया गया था। शाम को अस्पताल के डाक्टर ने विनोद की छुट्टी कर दी। उनकी पत्नी मनोरमा ने इसकी सूचना किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विट्टो देवी को दी अस्पताल पहुंचीं विट्टो देवी और उनके साथियों ने आपातकालीन गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डाक्टर प्राइवेट मरीजों को देखते हैं, लेकिन गरीबों का इलाज नहीं करते हैं। मरीजों की सही तरीके से देखभाल भी नहीं की जा रही है। विनोद की हालत अभी सही नहीं हो पाई है कि छुट्टी कर दी गई। वहीं मोहम्मदाबाद के गांव टिलियां ताजपुर निवासी सुमन पत्नी विनोद कुमार को भी मारपीट के बाद भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने उनकी भी छुट्टी कर दी। किसान नेताओं ने कहा कि वह लोग अपने मरीज को यहां से नहीं ले जाएंगे। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि मरीजों को जबरिया छुट्टी नहीं दी गई बल्कि वे स्वस्थ हो गए है।