{"_id":"34-140531","slug":"Farrukhabad-140531-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफलिंग का धंधा पकड़ा, तीन सिलेंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफलिंग का धंधा पकड़ा, तीन सिलेंडर बरामद
Farrukhabad
Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। उपभोक्ताओं की गैस की कालाबाजारी की शिकायतों पर एसडीएम बीडी वर्मा ने गुरुवार शाम नगर के लालकुंआ स्थित सधवाडा निवासी श्याम किशोर मिश्रा की दुकान पर छापा मारा। उन्हें वहां इंडेन कंपनी के सिलेंडर से 5 किलो के सिलेंडरों में गैस की रिफिलिंग होते मिली। एसडीएम को देख दुकानदार ने भागने का प्रयास किया लेकिन गार्डों ने उसे दबोच लिया। एसडीएम ने उसकी दुकान से तीन सिलेंडर बरामद किए। उन्होंने कोतवाली से एसएसआई एसके चंदेल को बुलाकर सिलेंडर उनके हवाले कर दिए। उन्होंने बताया कि पूर्ति निरीक्षक द्वारा रिफलिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन