फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गुस्साई भीड़ ने सिपाही के घर पर धावा बोला

गुस्साई भीड़ ने सिपाही के घर पर धावा बोला

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किराये के मकान में सिपाहियों की आए दिन की अश्लील हरकतों से परेशान मोहल्ले के लोगो का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साई भीड़ ने मकान पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ और मारपीट के बाद तीन सिपाही अपनी बाइक छोड़ कर मौके से भाग खड़े हुए। भीड़ ने कोतवाली घेर ली। एक नामजद, दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गुस्सा ठंडा पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला भूसामंडी मजिस्द वाली गली में किरायेदार सिपाही विपुल कुमार का रविवार की शाम मोहल्ले के युवकों से विवाद हो गया। सिपाही ने हाथापाई कर दी। इससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने धावा बोल दिया। उसके कमरे में घुस कर तोड़फोड़ की। छत पर पड़ा घरेलू सामान नीचे फेक दिया। सिपाहियों को पीटा। तीनो सिपाही भाग खड़े हुए। इसके बाद गुस्साए लोग कोतवाली घेरकर नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि सिपाही के कमरे पर लड़कियां आती हैं। कई बार इसका विरोध किया गया। रविवार दोपहर विवाद हुआ तो चार-पांच सिपाही सादी वर्दी में आए और एक युवती को बाइक से ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली घेरने का पता चलते ही सीओ सिटी वाईपी सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। मोहल्ले वालों ने पुलिस कर्मियों की बाइक कोतवाली में जमा कर दी। सिपाही विपुल कुमार समेत दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और अश्लील हरकत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही से मकान खाली कराया जाएगा। आरोप सही मिले तो उसका दूसरे जिले में तबादला कर दिया जाएगा। यह भी बताया गया है कि भूसामंडी की मजिस्द वाली गली निवासी एक सटोरिये का धंधा पुलिस की मौजूदगी से प्रभावित होता था। ताजा प्रकरण को उसके समर्थकों ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए विरोध में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed