{"_id":"34-116894","slug":"Farrukhabad-116894-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रांतों के किसान सीखेंगे जीरो बजट खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ प्रांतों के किसान सीखेंगे जीरो बजट खेती के गुर
Farrukhabad
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। गायत्री परिवार सेवा समिति, समर्पण सेवा समिति तथा लोक भारती लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री धाम में शुक्रवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लग रहा है। इसमें किसान जीरो बजट खेती के गुर सीखेंगे।
प्रशिक्षण शिविर को लेकर अमरावती महाराष्ट्र से आए प्रशिक्षक सुभाष पालेकर गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि 1973 से 1985 तक संत विनोबा भावे के संपर्क में रहकर उन्होंने जीरो बजट खेती पर शोध किया था। बताया कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के 40 लाख किसान ऐसी खेती करके लाभ कमा रहे हैं। बताया कि पूरे विश्व में रासायनिक, पारंपरिक, जैविक, यौगिक और वैदिक किस्मों से खेती की जाती है। शिविर संयोजक गायत्री परिवार सेवा समिति अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिविर में आठ प्रदेश के लगभग 300 किसान आएंगे। बताया कि अब तक 50 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीरो बजट खेती मानव जीवन के लिए भी उपयोगी है। शमसाबाद क्षेत्र में पिछले तीन साल से जीरो बजट खेती का प्रयोग कर रहे इंजीनियर हिमांशु गंगवार ने बताया कि इस विधि से मृदा को मजबूत कर अधिक उपजाऊ बनाया जा सकता है। इस दौरान लोक भारती के गोपाल उपाध्याय, समर्पण सेवा समिति की अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, अशोक भट्ट, सुधीर गुप्ता, रमाकांत फिरोजाबाद, अभिषेक, संजीव, संजीव, नवीन रस्तोगी, देव दत्त शाक्य, शिवकांत शुक्ला, मुकेश सक्सेना भी मौजूद रहे।