फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हम शपथ लेते हैं, वोट जरूर डालेंगे

हम शपथ लेते हैं, वोट जरूर डालेंगे

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतदाता जागरूकता दिवस को लेकर जगह-जगह रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीडीओ प्रह्ललाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्भीक व निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। यहां डीपीआरओ रामजियावन, सीवीओ डा. पुष्प कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नीता यादव, जिला शाक भाजी व उद्यान अधिकारी एमसी भारती, वीके सक्सेना, शिवकुमार सक्सेना, अशोक दुबे, उमाकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में दुर्गा नारायण पीजी कालेज फतेहगढ़ में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामअभिलाष पटेल, प्राचार्य डा. केएम सचदेवा, डा. मुकेश सिंह राठौर रहे। छात्रा सोनी, तूबा मिर्जा और दीक्षा राठौर ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा. आरके गुप्ता, डा. राजकुमार, डा. विशंभर सिंह, डा. विनोद कुमार तिवारी, डा. जीतबहादुर सिंह, डा. भारती विष्ट, डा. मोहम्मद हनीफ और डा. समरेंद्र शुक्ला ने भी अपने-अपने विचार रखे। मुकेश राजपूत, डा. राजेश कुमार, सरस पाठक, आलोक राजपूत और आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक संसाधन केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. श्रीप्रकाश की देखरेख में रैली निकाली गई। रैली में स्वराजवीर इंटर कालेज, सुशीला देवी मांटेसरी स्कूल और दुर्गा शिक्षण संस्थान आदि के बच्चों ने भाग लिया। चेयरमैन राजबेटी शंखवार, खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार, कृष्ण कुमार शंखवार, राजेश यादव, पीयूष कटियार, वीरेंद्र सिंह, विजय पाल, विश्राम सिंह, अनूप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसएनएम इंटर कालेज के छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करने की अपील की। रैली को प्रधानाचार्य आरके दुबे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में मेला लगाया गया। एसडीएम राकेश पटेल व तहसीलदार सरोज कुमार सिंह ने 30 नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए। एसडीएम ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के 15462 मतदाताओं को पहचानपत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता दिवस पर गंगा में दौडे़ंगी नौकाएं
मतदाता दिवस पर प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को नौका दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रभारी डीएम आईपी पांडे ने बताया कि सुबह 12:00 बजे से घटियाघाट पर गंगा में नौका दौड़ का आयोजन होगा। प्रथम आने वाले प्रतियोगी को 1100 रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले 500 व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 300 रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed