{"_id":"34-116875","slug":"Farrukhabad-116875-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं वरदान हूं, सृष्टि की पहचान हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी नहीं वरदान हूं, सृष्टि की पहचान हूं
Farrukhabad
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कायमगंज। गर्ल्स चाइल्ड डे पर बेटियों को बचाने के लिए गुरुवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं रैली निकाल कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील की गई तो कहीं गोष्ठी के जरिए कन्याओं के बारे में बखान किया गया। सुबह ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से रैली निकाली गई। इसमें परिषदीय स्कूलों के साथ ही माध्यमिक कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
रैली में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालक इंटर कालेज, रखा बालिका इंटर कालेज, जूनियर स्कूल फतेहगढ़, नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल गाड़ीखाना, प्राइमरी स्कूल पुलिस लाइन, जूनियर स्कूल भोलेपुर व जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राआें ने हिस्सेदारी की। प्रभारी डीएम आईपी पांडे ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली स्टेडियम से फतेहगढ़ चौराहा, कोतवाली रोड, कचहरी रोड से होती वापस स्टेडियम में पहुंची। एडीएम केके सिंह, डीआईओएस नंदलाल, बीएसए भगवत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला, जगरूप शंखवार, कामिनी कौशल, चमन शुक्ला, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, शैलेंद्र सिंह, अनुसुइया, सुशील कुमार, अनिमेष सक्सेना, संजीव तिवारी आदि ने शिरकत की।
कायमगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के कन्या विद्या पीठ, सीपी विद्या निकेतन, शकुंतला देवी महिला महाविद्यालय व नगर परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने रैली निकाली। रैली में बेटी नहीं वरदान हूं, सृष्टि की पहचान हूं, बेटी बचाओ देश बचाओ, भ्रूण हत्या बंद करो, बेटी का सम्मान करो आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते चल रही थी। रैली को सीएचसी से अधीक्षक अखिलेश अग्रवाल, डॉ. महेंद्र कुमार, अमित श्रीवास्तव आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रमुख रूप से सुनीता सचान, विनीता जैन, नीता कटियार, किरन कटियार, सुधा गंगवार, कल्पना गंगवारच, विपिन गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
शमसाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कन्या भ्रूण हत्या रोको रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रभारी डा. प्रभात वर्मा ने किया। रैली में सरस्वती शिशु मंदिर, अबूबक्र सिद्दीक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मोहम्मद जफर अहमद काशमी, डा. धर्मेंद्र कुमार, राजेश पटेल, नौमान अंसारी, एस कुमार, शकील अहमद और आसिम आदि मौजूद रहे।