{"_id":"34-116873","slug":"Farrukhabad-116873-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला परिक्षेत्र से 200 मीटर दूर जलेंगे शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला परिक्षेत्र से 200 मीटर दूर जलेंगे शव
Farrukhabad
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के शुरू होने में दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कल्पवास करने वालाें का आना तेज हो गया है। मेले को देखते हुए शव जलाने क ी जगह को 200 मीटर दूर कर दिया गया है।
हरदोई व शाहजहांपुर के लोग पुल के नीचे गंगा किनारे शव दाह करते हैं। मेले के चलते अब इस स्थान पर शव जलाना प्रतिबंधित होगा। शव जलाने के लिए इस स्थान से 200 मीटर दूर पूर्व की ओर जगह तय की गई है। रास्ते पर बेरीकेडिंग कर दी गई है। मेला चलने तक यहीं पर शव दाह किए जाएंगे।
वहीं, दिन करीब आते ही मेले में दुकान लगाने वालों का पहुंचने तेज हो गया है। जो दुकानें आवंटित हो गई हैं वे सजाई जाने लगी हैं। अस्थायी अस्पताल, खोया पाया कैंप, कोतवाली व बिजली का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद मेला सचिव बीडी वर्मा तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होेंने व्यवस्थापक को सड़क व बालू पर पानी का छिड़काव कराने को कहा।
विज्ञापन
तहबाजारी को संग्रह अमीन तैनात
मेला में तहबाजारी वसूली के लिए मेला सचिव व सदर एसडीम बीडी वर्मा ने संग्रह अमीनों की तैनाती कर दी है। संग्रह अमीन संदीप दीक्षित, विनय कुमार अग्निहोत्री, रामकिशन प्रजापति, गौतम बाबू, शिवमंगल सिंह व जितेंद्र पाल सिंह को वसूली की जिम्मेदारी दी गई है।
मेला में होगा वोटरों का पंजीयन
मेला में वोटर पंजीयन शिविर भी लगेगा। प्रभारी डीम आईपी पांडे ने बताया कि यहां स्थानीय लोगों का पंजीयन होगा। इनके लिए वोटर आईडी कार्ड जारी करने का भी इंतजाम रहेगा।
कोटेदारों को 800 लीटर केरोसिन
मेला में कल्पवास करने वालों व साधु-संतों क ो कंट्रोल रेट पर केरोसिन दिया जाएगा। डीएसओ गुलाबचंद्र ने बताया कि एक कोटेदार को 800 लीटर केरोसिन आवंटित होगा।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
शमसाबाद। उप जिलाधिकारी कायमगंज राकेश पटेल, तहसीलदार सरोज कुमार सिंह और एसओ दिलेश कुमार ने गुरुवार को ढाईघाट मेले का निरीक्षण किया। साधु-संतों से समस्याएं पूछीं। शंकरानंद, मोनी महाराज, आनंद स्वरूप, संतोष ने सड़क, राशनकार्ड बनवाए जाने और पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। एसडीएम ने एक-दो दिन में मिट्टी का तेल वितरण कराने का आश्वासन दिया।