फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आंखों में पानी जुबां पर दामिनी

आंखों में पानी जुबां पर दामिनी

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली की सड़कों पर दर्रिंदगी की शिकार हुई दामिनी के साथ फर्रुखाबाद के लोग खड़े नजर आए। उसकी मौत की खबर सुनते ही हर आंख नम हो गई। दामिनी को विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजली दी गई। किसी ने उसे शहीद का दर्जा दिया, तो किसी ने काली पट्टी बांध कर सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिल्ली की सड़क पर बस में दरिंदों का शिकार होने के बाद दुनिया छोड़कर गई दामिनी को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने याद किया। उन्होंने घटना का काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। सुमन राठौर, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री ने कहां कि दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा के मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इंतजाम नहीं कर पा रही है। उनको कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इस दौरान ममता सक्सेना, आरती सक्सेना, सुयश सक्सेना, सीता अवस्थी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। इसी क्रम में जय भोले बाबा कमेटी के सदस्यों ने रविवार को लाल दरवाजे से चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रमोद द्विवेदी, विनीत दुबे, आलोक त्रिवेदी, राहुल सक्सेना, अनिल मिश्रा, सुबोध कटियार, अरुण गुप्ता, राहुल पांडेय, प्रदीप कश्यप, दीपक सक्सेना, सुधांशु शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, बजेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। अन्ना हजारे पार्क समिति की रविवार को हुई शोक सभा में छात्रा दामिनी को श्रृद्धाजंलि दी गई। सचिव डा. सुनील कुमार त्रिपाठी, छात्रा प्रीति यादव ने कहा कि समाज मानसिक प्रदूषण का शिकार हो गया है। इस दौरान बृजेन्द्र सिंह भदोरिया, हरिकिशन बाल्मीकि, सुनीता चौहान, उमाशंकर कटियार, राम प्रताप सिंह, कन्हैया लाल कपूर, रमेश् चंद्र, डा. मुकेश कुमार, अनुभव पाल, विश्वनाथ सिंह यादव, अनिता पाल, ऊषा यादव, विजय लक्ष्मी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला सर्वोदय मंडल की रविवार को ओपी सभागार में हुई शोक सभा में दामिनी को श्रृद्धाजंलि दी गई। इस दौरान गोपाल बाबू पुरवार, दिवाकरनंदन दुबे, लक्ष्मण सिंह, मेहराज हुसैन, जगदीश वर्मा, अमित सिसोदिया, सुजीत अवस्थी, सर्वेश, कन्हैया समेत कई लोग मौजूद रहे। तक्षशिला इंटर नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह राठौर के आवास पर आयोजित शोक सभा में दामिनी को श्रृद्धाजलि दी गई। इस दौरान दिनेश पाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं फतेहगढ़ में डा. प्रभात कुमार गुप्ता ने अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर दामिनी को श्रृद्धाजंलि दी। आम आदमी पार्टी के सदस्याओं ने अतुल शर्मा के आवास पर शोक सभा का आयोजन कर दामिनी को श्रृद्धाजंलि दी। उन्होंने इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक समाज सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को दामिनी को श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने दामिनी को शहीद के समान दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। उसका स्मारक बनवाने और दुराचारियों को जल्द सजा देने की मांग की है। इस दौरान राजेन्द्र सिंह परिहार, शिशुपाल सिंह राठौर, राम निवास, राम गोपाल, जौहरी राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे। कांशीराम कालोनी आवंटी उत्थान समिति के सदस्यों ने रविवार को टाउनहाल से चौक तक कैंडिल मार्च निकाल कर दामिनी को श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान फिरोज आलम चांद, रावेश मिश्रा, खुशनुर, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद हाशिम, श्रीकांत, हरीओम, सोनू, अनीस खां, चुन्ना, रऊफ समेत कई लोग मौजूद रहे।
सोनिया व मनमोहन के चित्र से दी श्रृद्धांजलि
फर्रुखाबाद। सेनापति स्ट्रीट निवासी अतुल कश्यप ने रविवार को बोतल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की हाथ जोड़ते दामिनी के शव स्वरूप प्लास्टिक के पुतले को अंतिम विदाई देती स्मृति बनाकर श्रृद्धांजलि दी। उसी बोतल में दुराचारियों को फांसी के फंदे पर लटकाया है। बोतल में लिखा है दामिनी की अंतिम विदाई।
राज्य मंत्री की गाड़ी फंसी
फर्रुखाबाद। भाजपा महिला मोर्चा के जुलूस में रविवार को राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की गाड़ी चौक के पास फंस गई। करीब आधे घंटे बाद महिलाओं के विरोध प्रदर्शन बाद मंत्री की गाड़ी निकल सकी।
शीला दीक्षित का पुतला फूंका
कायमगंज। बूरा बताशा ऐसोसिएशन ने मुन्नालाल सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक कर दिल्ली गॅैंग रेप की शिकार छात्रा के निधन पर शोक जताते हुए उसकी आत्मा की शांति की इश्वर से प्रार्थना की। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों प्रदीप सक्सेना, गुडडू, संतोष कुमार, चंद्रमोहन, रिंकू कुमार, अंकुर सिंह, प्रमोद कुमार, ब्रजमोहन, रामजी, बिज्जू, राजू, ब्रजमोहन, मुकेश, परवेज, तुलाराम, जितेंद्र सक्सेना आदि ने दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित की अर्थी निकाल कर उसे चौराहे पर आग के हवाले कर विरोध जताया। विश्व बंधु परिषद ने आपात बैठक कर दामिनी की मौत पर शोक जताते हुए घटना की निंदा की।
गायत्री परिवार ने कैंडल मार्च निकाला
कायमगंज। दिल्ली गैंग रेप की शिकार छात्रा के निधन से व्यथित नगर वासियों ने गायत्री परिवार के बैनर तले कैंडिल मार्च निकालकर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप कर दोेषियों को फंासी दिए जाने की मांग की। मार्च में शामिल महिलाओं ने नम आंखों से उसे श्रद्धांजली दी। मार्च में शामिल सुरेंद्र गुप्ता, डा. शरद गंगवार, संजय गुप्ता, मानसिंहपाल, जयकिशन गुप्ता, रामकृष्ण त्रिवेदी, गिरीश चंद्र अग्रवाल, दिनेश गंगवार, राजवीर सिंह शाक्य, सीमादेवी, मीना गंगवार, सपना, भावना, अनुराधा, लक्ष्मी, मीरा, शशिबाला, राजबेटी आदि शामिल थीं।

दिल्ली सरकार हो बर्खास्त
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन की महिलाओं की रविवार को हुई बैठक में दामिनी कांड पर दिल्ली सरकार के खिलाफ निंदा जाहिर की। उन्होंने दिल्ली सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन को लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की। महिलाओं ने दामिनी की आत्मा को श्रृद्धाजंलि दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को देश में सख्त कानून बनाए जाने की मांग उठाई हैं। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष परवती शाक्य, संगीता देवी, पुष्पा देवी, मीना, किरन शाक्य, वंदना शाक्य, पूजा शाक्य, रेखा, मंजू कुशवाहा, तुलशा बाथम, शीला राजपूत समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed