{"_id":"34-112164","slug":"Farrukhabad-112164-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
Farrukhabad
Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज/नवाबगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवक लापता हो गए। एक युवक शादी समारोह में शामिल होने और दूसरा मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौटते समय गायब हो गया। दोनों युवकों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर निवासी राजकुमार गुप्ता 8 दिसंबर को जिला कौशांबी में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। मंगलवार को राजकुमार के भाई अनिल कुमार गुप्ता ने थाने को सूचना दी। उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शुकरूल्लापुर निवासी दिनेश कुमार यादव 23 दिसंबर से लापता है। उसका कसबे में मेडिकल स्टोर है। बीते दिन वह मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार को दिनेश के भाई महेशचंद्र ने थाना पुलिस को सूचना दी।