{"_id":"34-106792","slug":"Farrukhabad-106792-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर मंडी सचिव को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर मंडी सचिव को ज्ञापन
Farrukhabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कारोबारियों ने सोमवार को मंडी सचिव को ज्ञापन देकर मंडी परिसर की समस्याएं गिनाईं। कारोबारियों का कहना था कि समस्याओं के चलते व्यापार पर असर पड़ेगा।
आलू आढ़ती एसोसिएशन के सतीश वर्मा ने आढ़तियों के साथ सोमवार को मंडी सचिव धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की। सतीश वर्मा ने बताया कि चहारदीवारी टूटी होने से अराजक तत्वों की घुसपैठ बनी रहती है। अराजकतत्व किसी दिन कोई वारदात अंजाम दे सकते हैं। मंडी में जगह-जगह रोेड टूटी हुई है। इसकी मरम्मत कराई जाए। कई जगह बिजली के तार झूल रहे हैं। पोल झुके हुए हैं। इन्हें सही कराया जाए। हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट है। नीलामी चबूतरों पर लगे गेहूं को भी हटवाने की मांग की गई। इस दौरान अजय वर्मा, गौरव यादव, रनवीर यादव, बादाम सिंह, जयवीर सिंह, कमल वर्मा, भूप सिंह यादव, विजय वर्मा व जौहरीलाल मौजूद रहे।
समस्याएं सुनने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सातनपुर मंडी पहुंचे। उन्होंने कारोबारियों की समस्याएं सुनीं। इनके निराकरण का भी आश्वासन दिया। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याआें के निराकरण को आश्वासन दिया है। उनसे मंडी के चाराें कोनाें पर हाईमास्ट लाइटें लगवाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
मंडी में मिट्टी का खनन
सातनपुर मंडी में कूड़ा कचरा हटाने के नाम पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे आढ़तियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मंडी में कई जगह जलभराव है। खनन होने से यह दिक्कत और बढ़ जाएगी। मंडी सचिव धर्मेंद्र यादव का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। कार्रवाई की जाएगी।