फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिखाई हनक

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिखाई हनक

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस ने जिले भर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गई मोहर्रम के दौरान किसी ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद शहर में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च हुआ। फ्लैग मार्च में सीओ सिटी योगेंद्र पाल सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल जितेंद्र सिंह परिहार, शहर कोतवाली प्रभारी विग्गन सिंह यादव, मऊदरवाजा एसओ हरपाल सिंह यादव मय फोर्स मौजूद रहे। दंगारोधी वाहनों के साथ निकला फोर्स का काफिला शहर क्षेत्र के लालगेट से कादरीगेट, नरकसा, लिंजीगंज, साहबगंज चौहारा, नाला मछरहट्टा, लोहाई रोड, चौक बाजार, नेहरू रोड, रेलवे रोड होते हुए बजरिया रोड, टाउन हाल, रकाबगंज तक पहुंचा। इसके बाद बीबीगंज से गुदड़ी, नाला फिदाई खां होते हुए मनिहारी, अंगुरीबाद, अमेठी जजीद तक पहुंचे। इसी तरह फतेहगढ़ में फ्लैग मार्च सीओ सिटी कार्यालय से गुरुद्वारा होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड से पुलिस लाइन चौराहा और फिर कोतवाली रोड से फतेहगढ़ चौराहा होते हुए गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सदर बीडी वर्मा एवं कोतवाल रुम सिंह यादव के नेतृत्व में कसबे से लेकर बेवर रोड, संकिसा रोड, रोहिला, कैथन नगला, तकीपुर और मंडी रोड में पुलिस और पीएसी बल ने फ्लैगमार्च किया। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सीओ अमृतपुर विजय बहादुर, थानाध्यक्ष राघवन सिंह की देखरेख में अमृतपुर, राजेपुर और कमालगंज थाने की फोर्स ने थाने से लेकर रेलवे तिराहे, मिठाई गली, गंगागली आदि से फ्लैगमार्च निकाला। इधर, जहानगंज में एसओ मिर्जा सदरे आलम बेग के नेतृत्व में जरारी, भड़ौसा, सरफाबाद आदि से फ्लैगमार्च निकाला गया। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सीओ कायमगंज राजवीर सिंह के नेतृत्व में कसबे से लेकर इमली दरवाजा, सैदवाड़ा, मीरा दरवाजा, धमगवां, रजलामई, फैजबाग, दलेलगंज, हजियांपुर, रोशनाबाद आदि क्षेत्र में पुलिस और पीएसी ने फ्लैगमार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed