फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   98450 voters have been shifted to other places

Farrukhabad News: दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके 98450 मतदाता

Thu, 04 Dec 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
98450 voters have been shifted to other places
36549 मतदाताओं की हो चुकी मौत, - ढूंढ़े नहीं मिल रहे 73117 मतदाता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जनपद में चल रहे एसआईआर अभियान में बीएलओ को 73117 मतदाता ढूंढे नहीं मिले। जबकि 98450 मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं। जनपद में 75 फीसद एसआईआर अभियान पूरा कर लिया गया है।

एसआईआर अभियान के तहत जिले के 13 लाख 98 हजार 9 मतदाताओं का पुनरीक्षण किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग से अभियान एक सप्ताह और बढ़ाकर 11 नवंबर कर दिया गया है। इससे अधिकारी भी अब समय से पुनरीक्षण कार्य पूरा करने में पूरी ताकत झोंके हैं। सभी बूथों पर लगे 1531 बीएलओ अब तक 10 लाख 56 हजार 83 मतदाताओं के गणना प्रपत्र फीड कर चुके हैं। इसके अलावा पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को 73117 मतदाता ढूंढे नहीं मिले। वहीं 98450 मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं। जबकि 36549 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। इससे इन मतदाताओं के नाम सूची से हटना लगभग तय है।
विज्ञापन


तहसील व ब्लॉक में फीड कराएं गणना प्रपत्र
फर्रुखाबाद । कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद व कायमगंज की समीक्षा की। उन्होंने सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों की शीघ्र ही फीडिंग पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो बीएलओ फीडिंग नहीं कर पा रहे हैं, उनके फॉर्म ब्लॉक व तहसील में फीड कराए जाएं। इससे जल्दी पूरा किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एडीएम अरुण कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला रामनगरिया की समय से पूरी हो तैयारी
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तीन जनवरी से तीन फरवरी चलने वाले मेला श्री रामनगरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंडाल के मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूरी कर लें। पारंपरिक कार्यक्रमों का विशेष ध्यान रखा जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed