फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   917 mothers did not get the benefit of Janani Suraksha Yojana

Farrukhabad News: 917 प्रसूताओं को नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ

Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
917 mothers did not get the benefit of Janani Suraksha Yojana
फर्रुखाबाद। जननी सुरक्षा योजना के तहत जिले में 917 प्रसूताओं को लाभ नहीं मिल सका है। भुगतान के लिए चक्कर लगवाए जा रहे हैं। अधिकतर सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को न तो भोजन दिया जाता है और न ही नाश्ता। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लापरवाही का शिकार होते दिख रही है।
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकार जननी सुरक्षा योजना चला रही है। योजना के तहत सरकारी अस्पताल में निशुल्क प्रसव कराने के साथ 48 से 72 घंटे तक भर्ती रखने के आदेश हैं। इस दौरान प्रसूता को अस्पताल से निशुल्क नाश्ता व भोजन देने की व्यवस्था है। छुट्टी करने के दौरान लाभार्थी के खाते में अनुदान राशि भेजने के आदेश हैं। इसमें शहर की निवासी प्रसूता को 1000 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र की लाभार्थी को 1400 रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

अस्पताल से मिलने वाली धनराशि का मकसद प्रसव के बाद प्रसूता को घर पर पौष्टिक आहार देना है। हालात यह हैं कि अधिकतर सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को न तो भोजन मिल पाता है और न ही नाश्ता। खास बात तो यह है कि कई प्रसूताओं की तो 24 घंटे में ही अस्पताल से छुट्टी कर दी जाती है। फिर उन्हें जननी सुरक्षा योजना की धनराशि के लिए अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय रिकार्ड के अनुसार एक अप्रैल से दिसंबर तक जिले के सरकारी अस्पतालों में 17905 प्रसव कराए गए। इसमें 1538 महिलाएं शहर की व 16367 प्रसूता ग्रामीण क्षेत्र की हैं। जबकि जिले का 31 मार्च तक 26608 महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में कराने का लक्ष्य निर्धारित है।
भुगतान की यह है स्थिति
जनपद के सरकारी अस्पतालों में दिसंबर तक शहर क्षेत्र की 1538 महिलाओं के प्रसव कराए गए। इनमें 1002 प्रसूताओं को 1000 रुपये के हिसाब से 10 लाख दो हजार रुपये भुगतान किया। 536 प्रसूताओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीण क्षेत्र की 16,367 प्रसूताओं में 15,986 प्रसूताओं को 1400 के हिसाब से दो करोड़ 23 लाख 80 हजार 400 रुपये भुगतान किया गया। अभी 381 प्रसूता लाभ से वंचित हैं। जबकि आशाओं को पूरा भुगतान कर दिया गया।

मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
एनएचएम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि यह सीएचसी प्रभारियों की लापरवाही है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारियों व जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ शीघ्र ही भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए कि पहले प्रसूता का भुगतान होने के बाद ही आशाओं का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed