{"_id":"5c61c062bdec2273724c4ddd","slug":"81549910114-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल न बांटने में नौ प्रधानाध्यापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल न बांटने में नौ प्रधानाध्यापकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मध्याह्न भोजन योजना के तहत नौनिहालों को फल न बांटने के मामले में नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को फल बांटे जाते हैं। बीएसए रामसिंह ने चार फरवरी को फल वितरण की सभी बीईओ व एनपीआरसी से विद्यालयों की जांच कराई थी।
इस जांच में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानपुर, राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमापुर, प्राथमिक विद्यालय खानपुर, प्राथमिक विद्यालय महेशपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी, प्राथमिक विद्यालय कुइंया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमादपुर सोमवंशी, शमसाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा और प्राथमिक विद्यालय चौरसिया मझोला में फल नहीं बांटे गए थे। इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्यूरो