फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   80 infected including doctors and police personnel

डॉक्टर व पुलिस कर्मियों सहित 80 संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
80 infected including doctors and police personnel
लोहिया अस्पतला में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 80 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इससे जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 645 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद कोविड नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है। न तो लोग भीड़ में जाने से बच रहे हैं और ना ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार लोहिया अस्पताल का डॉक्टर, सीएचसी कमालगंज का स्वास्थ्य कर्मी, सीएमओ कार्यालय का चीफ फार्मासिस्ट, एसपी आफिस व पुलिस लाइन के दो पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में 80 संक्रमितों में शहर व ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र के 33, कायमगंज क्षेत्र के नौ, कमालगंज क्षेत्र के छह, शमसाबाद क्षेत्र के 21, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सात, नवाबगंज के दो व राजेपुर का युवक कोरोना की चपेट में है। सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 645 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 451 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 74 बंदी सेंट्रल जेल, जिला जेल अस्पताल व सीएचसी बरौन में भर्ती हैं। नौ संक्रमित मरीज जिले के बाहर अस्पतालों में भर्ती हैं। 111 संक्रमित मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है। सोमवार को 32 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed