{"_id":"5d9895f88ebc3e93a553e42d","slug":"8-contestant-champions-in-athletics-competition-farrukhabad-news-knp517815752","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स प्रतियोगिता में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में
विज्ञापन
सीपी इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में से 8 छात्र छात्राओं ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने वाले प्रतिभागियों व अन्य विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी ने मेडल व प्रमाण पत्र दिए।
सीपी स्कूल के ग्राउंड पर हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीपी के पीयूष भारती, केएसआर कॉलेज कंपिल के मनोज कुमार, सपना, कनौडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद की मांडवी, महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरवंद के आर्यन राजपूत ने तीन-तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसके अलावा बीना, विधि चौधरी व खुशबू भी चैंपियन बनीं।
प्रतियोगिता में 165 अंक के साथ कायमगंज जोन प्रथम, 162 अंक के साथ फर्रुखाबाद द्वितीय व 134 अंक के साथ फतेहगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने जीतने वालों को बधाई देते हुए कहा कि जीत हार जीवन के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
हार को जीत में बदलने का सतत प्रयास करना चाहिए। बच्चे ईमानदारी के साथ मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, आरके बाजपेयी, डॉ. मनोज तिवारी, वीके पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, विजय बाबू गुप्ता, अनिल सिंह तोमर, उमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।