Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   8.39 crores to be purchased for Sankisa tourist place

संकिसा पर्यटक स्थल के लिए 8.39 करोड़ से खरीदी जाएगी भूमि

Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
8.39 crores to be purchased for Sankisa tourist place
संकिसा में विकास कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण करते एसडीएम, विधायक सुशील शाक्य व अन्य अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा पर्यटक स्थल के लिए 8.39 करोड़ से होगी जमीन की खरीद
विज्ञापन

संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के विकास के लिए 8 करोड़ 39 लाख रुपये से निजी भूमि खरीदी जाएगी। करीब 20 एकड़ सरकारी व 13 एकड़ निजी भूमि पर विकास कार्य कराए जाएंगे। शुक्रवार को लखनऊ से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण कर विकास कार्यों का ताना-बाना बुना। बीस बिंदुओं पर विकास कराने की योजना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जनवरी को संकिसा में आरोग्य मेला का शुभारंभ करते हुए संकिसा को सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों से जोड़ने के लिए विकास कार्य का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पर्यटन विभाग क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, पर्यटक सूचना अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, राजस्व सलाहकार पर्यटन विभाग संगम लाल यादव ने संकिसा पहुंचकर विकास कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने पर्यटन अधिकारियों को सरकारी व निजी भूमि दिखाई। बौद्ध तीर्थ स्थल के निकट अर्जुनपुर रोड पर करीब 20 एकड़ सरकारी भूमि उपयोगी बताई गई जबकि कोल्ड स्टोरेज के पीछे 13 एकड़ निजी भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। किसानों ने सर्किल रेट से चार गुनी कीमत पर भूमि बेचने पर सहमति दे दी है। किसानों की भूमि करीब आठ करोड़ 39 लाख रुपये से खरीदी जाएगी। इस दौरान राजस्व टीम से जबर सिंह, लेखपाल अजय शुक्ला, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह होंगे विकास कार्य
संकिसा में 20 बिंदुओं पर विकास कार्य कराने की योजना है। इसके तहत मोहम्मदाबाद कस्बा से संकिसा तक 19 किमी फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। हवाई पट्टी का विस्तारीकरण व व्यावसायिक गतिविधियां, आधुनिक मेडिटेशन सेंटर, मल्टीलेवन पार्किंग, भगवान बुद्ध पर आधारित थीम पार्क, साउंड एवं लाइट शो की स्थापना, सुलभ प्रसाधन निर्माण, सोविनियर शॉप व

कैफेटेरिया आदि का निर्माण, मल्टीपरपज हाल के सामने बाउंड्रीवाल व गेट, पुलिस चौकी, पीपीपी माडल में स्टार होटल, भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा, स्वर्ण उद्यान की मरम्मत, पुरातत्व द्वारा संरक्षित स्थल की सफाई, काली नदी पर रिवर फ्रंट, रोडवेज बसों का संचालन व पर्यटन निगम द्वारा टूर पैकेज आदि विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed