फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   78 schools will be rejuvenated, 35 will remain in disrepair

78 स्कूलों की बदलेगी काया, 35 विद्यालय रहेंगे बदहाल

Wed, 05 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
78 schools will be rejuvenated, 35 will remain in disrepair
78 स्कूलों का होगा कायाकल्प, 35 रहेंगे बदहाल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की कायाकल्प योजना से काया बदलने की कवायद शुरू हो गई है। नगर क्षेत्र के 78 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। किराये के भवन में संचालित शहर फर्रुखाबाद 35 विद्यालयों में कायाकल्प के तहत काम कराने का पंच फंसने से इनको योजना से अलग कर दिया गया है। इससे 37 स्कूलों में कार्य कराया जाएगा जबकि शमसाबाद, कमालगंज, कायमगंज व मोहम्मदाबाद के 41 स्कूल कायाकल्प से संवरेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को चकाचक करने को कायाकल्प के तहत काम कराया जा रहा है। अब नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के भी कायाकल्प की तैयारी है। योजना को परवान चढ़ाने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को तैयारी बैठक होगी। इसके लिए विद्यालयों को चिह्नित कर उनमें जो कमी है, उसकी सूची विभागीय अधिकारियों की तैयार कर ली है। नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद में 72 विद्यालय हैं।
विज्ञापन

इसमें विभागीय जमीन पर बने 37 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इसमें किराये के भवन में चल रहे 35 स्कूलों का हटा दिया गया है। इनमें भवन मालिक की मर्जी से काम हो सकता है। इससे कायाकल्प के तहत इन स्कूलों में काम कराने का पेच फंस गया है। इन स्कूलों की दशा सबसे ज्यादा खराब है। यहां बच्चों के लिए तो दूर, शिक्षकों के बैठने को भी पर्याप्त जगह नहीं है। इन 35 विद्यालयों के बच्चों को टूटे टिन शेड और खंडहर भवन में शिक्षा पानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर फर्रुखाबाद 37 स्कूलों के अलावा कायमगंज नगर क्षेत्र के 13, शमसाबाद नगर क्षेत्र के 13, कमालगंज नगर क्षेत्र के चार और मोहम्मदाबाद नगर क्षेत्र के 11 परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत काम कराया जाएगा।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कायाकल्प के तहत नगर क्षेत्र कें स्कूलों में काम कराने की डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक होगी। इसमें काम किस प्रकार कराया जाएगा इसका डीएम निर्णय लेंगे। किराये के भवन में काम बगैर मकान मालिक की मर्जी से नहीं हो सकता है। इससे 35 किराये के भवनों में चल रहे स्कूलों को चिह्नित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed