फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   73 ??? ?? ??? ?The then Deputy Commissioner arrested for embezzlement of 73 lakhs

73 लाख के गबन में तत्कालीन उपायुक्त कानपुर मंडल गए जेल

Thu, 29 Sep 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
73 ??? ?? ??? ?The then Deputy Commissioner arrested for embezzlement of 73 lakhs
कचहरी में पुलिस अभिरक्षा में बैठे सेवानिवृत्त उपायुक्त हीरालाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। साधन सहकारी समिति कायमंगज में 73 लाख रुपये के गबन के मामले में एसआईबी ने प्रयागराज से तत्कालीन उपायुक्त कानपुर मंडल हीरालाल यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में अभी तक सात आरोपी जेल जा चुके हैं।
समित के प्रबंधक निदेशक को टीम तलाश कर रही है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी विनोद कुमार कटियार ने 23 जून 2019 को मैनपुरी के थाना बलारपुर गांव हिम्मत निवासी सहकारी समिति कायमगंज के प्रबंधक निदेशक श्याम सिंह, थाना शमसाबाद के गांव मुरैठी निवासी तत्कालीन कैशियर लज्जाराम, अतुलकांत सिंह, गांव अलियापुर निवासी अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, तत्कालीन सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता फर्रुखाबाद संतोष सिंह यादव के अलावा जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन उपायुक्त एवं उपनिबंधक कानपुर मंडल हीरालाल यादव के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि खाद की नकद बिक्री के रुपये व समिति में लगे पेड़ कटवाकर 73 लाख रुपये का गबन किया गया है।
उच्चाधिकारियों ने आडिट में भी इसको नजर अंदाज कर दिया। मुकदमे की जांच सीबीसीआईडी की शाखा एसआईबी लखनऊ के इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा कर रहे हैं।
उन्होंने लज्जाराम, अतुलकांत, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, संतोष सिंह यादव, सुुनील कुमार श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
प्रयागराज के स्टेइनली रोड निवासी तत्कालीन उपायुक्त कानपुर मंडल हीरा लाल यादव को टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी श्याम सिंह की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed