फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिछ गई बिसात, अब खिलाड़ियों का इंतजार

बिछ गई बिसात, अब खिलाड़ियों का इंतजार

Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिछ गई बिसात, अब खिलाड़ियों का इंतजार
फर्रुखाबाद। सियासी महासंग्राम में उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होगा। पिछली बार मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को बंपर वोट से जीत मिली थी, लेकिन इस बार भाजपा को बसपा, सपा के महागठबंधन से मुकाबला करना होगा। कांग्रेस अकेले मुकाबले में है। हालांकि अभी तक कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल ने टिकट घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के चुनाव पर नजर डालें तो मुकेश राजपूत ने मोदी लहर का जबरदस्त फायदा उठाते हुए सपा के रामेश्वर सिंह यादव को एक लाख 50 हजार पांच सौ दो वोट से हराया था। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद चौथे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा अन्य दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


हालांकि सपा बसपा महागठबंधन ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी जरूर बनाया है। इसी तरह प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) ने भी कंपिल नगर पंचायत के चेयरमैैन उदयपाल को प्रभारी बनाया है। ऐसे में अभी तक किसी भी दल की चुनावी रणनीति समझ नहीं आ रही है। दूसरी ओर प्रत्याशी तय नहीं होने के कारण मतदाता भी अभी अपना रुख तय नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित बिगाड़ सकती है प्रसपा
समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह ने अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई है। पहली बार उनकी पार्टी लगभग पूरे प्रदेश में प्रत्याशी उतार रही है। फर्रुखाबाद सीट से भी लोकसभा प्रभारी घोषित होने के बाद से सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। माना जा रहा है कि प्रसपा भी पार्टियों के गणित बिगाड़ सकती है।

ये रहे जीत के आंकड़े
कांग्रेस 8
बीजेपी 3
सपा 2
जनतापार्टी 2
जनतादल 1
संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed