फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ब्लाक प्रमुख ने बैठक में छोड़े सियासी तीर

ब्लाक प्रमुख ने बैठक में छोड़े सियासी तीर

Sat, 05 Jan 2019 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख ने बैठक में छोड़े सियासी तीर
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। ब्लाक परिसर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई। भाजपा सरकार को कोसते हुए जिले के सांसद के कार्यों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


सुबोध यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में उनके ब्लाक में कम रुपये आ रहे हैं। इससे विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे पास एक पद और है। इसी के चलते उन्होंने जिला पंचायत से राजेपुर ब्लाक में कई काम करवाए। इस पर सांसद ने आपत्ति भी जताई थी। उन्होंने उन्हें बताया था कि राजेपुर पिछड़ा ब्लाक है। इसलिए यहां काम करवाया जा रहा है। क्या राजेपुर के लोग उन्हें वोट नहीं देते। इस पर उनसे विवाद भी हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को एक एक सोलर लाइट देंगे। साथ ही उनके क्षेत्रों में हैंडपंप भी रिबोर करवाए जाएंगे। इस ब्लाक में जिला पंचायत से अधिक अधिक काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ नजमा सिद्दीकी ने कहा कि जिन लोगों के घर कच्चे हैं। वह प्रधानमंत्री आवास के पात्र हैं। पात्रों को ही लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लाक में 81 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के एक-एक स्कूल का सुंदरीकरण कराया जाए। अमृतपुर एसडीएम ईशान प्रताप ने 93 में से 81 बीडीसी के बैठक में आने पर खुशी जताई। बीईओ शिवशंकर मौर्य, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, प्रभारी सीडीपीओ ऊषा पाठक, एमओआईसी डॉ. प्रमित राजपूत, आलोक दुबे, अनिल मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed