फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   70 bigha wheat crop burnt, four householders also burnt to ashes

70 बीघा गेहूं की फसल समेत चार झोपड़ी जलकर खाक

Wed, 14 Apr 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
70 bigha wheat crop burnt, four householders also burnt to ashes
70 बीघा गेहूं की फसल जली, चार गृहस्थी भी राख
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कटरी में 70 बीघा गेहूं की फसल सहित चार झोपड़ी जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल ने गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर के मजरा गैराबाद सीतापुर देवीदासपुर निवासी कमलेश, हेतराम, गोपाल, आफीसर कटरी में झोपड़ी डालकर परिवार समेत रह रहे थे।
पास में ही इनके अलावा 17 ग्रामीणों के खेत हैं। खेत में गेहूं की फसल तैयार थी। बुधवार दोपहर कमलेश की झोपड़ी में आग लग गई। आग ने अन्य तीनों ग्रामीणों की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग कुछ देर में खेतों में पहुंच गई। इससे हाहाकार मच गया। गांव के लोगों की सूचना पर एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से फसल जोत कर अन्य खेतों को बचाने का प्रयास किया गया। दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग तो बुझ गई, लेकिन 70 बीघा गेहूं की फसल समेत चार गृहस्थियां राख हो गईं। पांच लाख रुपये की फसल व एक लाख रुपये का घरेलू सामान जल गया। सूचना पर राजस्व कर्मी नुकसान का आंकलन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed