फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   68 thousand children will be able to buy winter dress in summer

68 हजार बच्चे गर्मी में खरीद पाएंगे सर्दी की ड्रेस

Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
68 thousand children will be able to buy winter dress in summer
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 68 हजार बच्चों के अभिभावक सर्दी की यूनिफार्म अब गर्मी में ही खरीद पाएंगे। कारण अभी तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से अभिभावकों के खातों में यूनिफार्म की धनराशि नहीं आई है। अब सर्दी बीतने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। शासन ने अब तक 2.05 लाख में से 1.36 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में यूनिफार्म खरीदने के लिए 1100-1100 रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन

परिषदीय, अनुदानित, राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत हर साल सर्दी में स्वेटर, जूता-मोजा दिया जाता है। इसके अलावा दो-दो यूनिफार्म और बैग भी दिया जाता था। शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रदेश सरकार ने विभागीय स्तर से यूनिफार्म बंटवाने की बजाय अभिभावकों के खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म की धनराशि भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले 2.04 लाख छात्रों का डाटा शासन को भेजा गया। इसमें से अभी तक 1.36 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में यूनिफार्म की धनराशि शासन से भेजी गई है। खातों में धनराशि न आने से 68 हजार बच्चों के अभिभावक सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, जूता-मोजा के अलावा यूनिफार्म नहीं खरीद सके। अब सर्दी कुछ दिन की बची है। इससे 68 हजार छात्रों को सर्दी की यूनिफार्म गर्मी में खरीदने के लिए मार्च तक धनराशि अभिभावकों के खातों में आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 हजार खातों में आधार नहीं लिंक
डीबीटी के माध्यम से जिन 68 हजार अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं भेजी गई है, उनमें 23 हजार ऐसे अभिभावक हैं, जिनके आधार बैंक खातों से लिंक नहीं हैं। शिक्षकों की सूचना पर जब अभिभावक बैंक में खाते से आधार लिंक कराने जाते हैं तो उनको कुछ न कुछ बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। आधार लिंक न होने से 23 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में यूनिफार्म के 1100-1100 रुपये नहीं पहुंच पाएंगे।

यूनिफार्म का पैसा शासन स्तर से सीधे अभिभावकों के खातों में भेजा जा रहा है। जिले से सभी छात्रों का डाटा पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। जिन अभिभावकों के खातों से आधार लिंक नहीं है, उन्हें शिक्षक लिंक कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। -लालजी यादव, बीएसए फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed