फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   650 young people to the cross first hurdle

650 युवाओं ने पार की पहली बाधा

Wed, 05 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
650 young people to the cross first hurdle
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में रिलेशनशिप भर्ती का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में जरनल ड्यूटी के पदों के लिए युवाओं ने जोर आजमाइश की। ट्रैक पर दौड़ लगाकर दमखम दिखाया। बीम, आदि परीक्षणों में सफल हुए 650 युवाओं को अगले चक्र की परीक्षा के लिए पास घोषित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर की रिलेशनशिप भर्ती के पहले दिन जरनल ड्यूटी सोल्जर के लिए भर्ती की गई। पौ फटने से पहले ही भर्ती देखने के लिए आने वाले युवाओं की भीड़ सिखलाई गेट पर लगने लगी थी। सूर्य की रोशनी निकलते ही
विज्ञापन


सैन्य जवानों ने भर्ती के लिए आए युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच शुरू की। जांच में प्रमाण पत्रों के सही पाए जाने पर लंबाई की नाप की गई। पास होने वाले युवाओं को दौड़ परीक्षा में भाग लेने के लिए रमन स्टेडियम में भेजा गया। 50-50 के ग्रुप में युवकों को 16 सौ मीटर की दौड़ करवाई गई। दौड़ प्रतियोगिता में पास होने वाले युवकों का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन करने के बाद बीम, गड्ढा कूद, सीना फुलाना आदि प्रक्रियाओं से गुजारा गया। भर्ती अधिकारी ने बताया कि भर्ती देखने आए
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों में से लगभग 650 ने पहली बाधा पार कर ली। पास होने वाले युवकों को मेडिकल टेस्ट के लिए गुरुवार को भेजा जाएगा। इन्होेंने बताया कि गुरुवार को ट्रेडमैन और क्लर्क के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। बताया कि पंजाब, जम्मू व

कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के मजहबी, रामदासिया, राय और अनुसूचित जाति, जनजाति के सिख उम्मीदवार तथा सिपाही ट्रेडमैन की भर्ती के लिए किसी भी प्रदेश के सभी जाति के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। भर्ती देखने के लिए आने वाले युवकों के पास रिलेशनशिप प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed