{"_id":"5cc49621bdec220703529b7a","slug":"61556387361-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज के रोड शो में गठबंधन ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज के रोड शो में गठबंधन ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। गुरुगांव देवी मंदिर से शुरू हुए रोड शो में वाहनों पर सवार सपा, बसपा नेताओं ने एकजुटता दिखाई। वहीं समर्थकों के साथ गठबंधन प्रत्याशी लोगों से अभिवादन करते हुए पैदल चल रहे थे।
मनोज अग्रवाल का रोड शो गुरुगांव देवी मंदिर से दो घंटे विलंब से दोपहर 12 बजे के बाद से शुरू हुआ। चिलचिलाती धूप में अधिकांश समर्थक कारों में सवार थे जबकि प्रत्याशी समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे।
कई जगह उनका व्यापारियों ने स्वागत किया। वहीं उनके बेटे देवांश अग्रवाल ने युवा टोली के साथ, तो उनकी पत्नी नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने महिलाओं की टोली के साथ लोगों से मिलकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
हालांकि गर्मी की वजह से भीड़ कम थी। गुरुगांव देवी मंदिर से रोड शो शुरू होकर टाउनहाल, पक्कापुल, चौक, घुमना लालगेट होते हुए फतेहगढ़ की ओर रवाना हुआ। रोड शो में सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव, अजीत कठेरिया, मंदीप यादव, विजय भास्कर, जितेंद्र यादव, सचिन यादव आदि शामिल रहे।
अंतिम दिन मनोज ने रोड शो कर दिखाई ताकत
पालिका अध्यक्ष ने महिलाओं की टोली के साथ किया अभिवादन