{"_id":"5c83f8e9bdec221401276af2","slug":"61552152809-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से जंग प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से जंग प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को कुपोषण के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला पजावा याकूतगंज की छात्राओं ने बाजी मारी।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला पजावा याकूतगंज में पौष्टिक एवं संतुलित आहार पर कुपोषण के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम हुआ। विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक व जीजीआईसी राजेपुर की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसमें पोस्टर, भाषण, निबंध, विज्ञान माडल प्रदर्शनी व विज्ञान क्विज आदि प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा श्वेता सिंह ने विज्ञान क्विज व भाषण प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल की। जबकि साहिला ने विज्ञान माडल में बाजी मारी।
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक पिथूपुर की छात्रा रुचि व निबंध प्रतियोगिता में महरूपुर सहजू की छात्रा नंदनी श्रीवास्तव अव्वल रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एबीआरसी प्रदीप यादव, प्रधानाध्यापिका सलमा बेगम, विनीता अवस्थी, साधना सिंह आदि मौजूद रही।
कुपोषण से जंग प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
जिला विज्ञान क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन