{"_id":"5c6af67ebdec22077e436f64","slug":"61550513790-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने पूरे दिन लोगों को रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने पूरे दिन लोगों को रुलाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। देर शाम तक लोग जाम से जूझते रहे। शहर के फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग पर नेकपुर के पास सड़क निर्माण होने से जाम की स्थिति बन जाती है।
सोमवार सुबह बड़े वाहनों को आवास विकास तिराहे से मोड़कर मसेनी होकर गुजारा जा रहा था। इसी दौरान आवास विकास तिराहे पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद लोगों को जाम से राहत मिल सकी। इसके बाद दोपहर नेकपुर में जाम लग गया। लोग जाम से बचने को इधर-उधर से निकलते रहे। वहां मसेनी तिराहे पर तैनात होमगार्ड भी वाहनों को कतारबद्ध नहीं निकलवा पा रहा था। इससे करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
इसके बाद शाम को फिर जाम की स्थिति बन गई। इससे नेकपुर से लेकर भोलेपुर तक जाम लग गया। उधर, भोलेपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से भी बीच बीच में जाम की स्थिति बनती रही। इससे लोगों को पूरे दिन जाम ने रुलाया।