फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय शनिवार को बीएसए शिक्षक संगठन से करेंगे मुलाकात

प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय शनिवार को बीएसए शिक्षक संगठन से करेंगे मुलाकात

Tue, 29 Jan 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय शनिवार को बीएसए शिक्षक संगठन से करेंगे मुलाकात
फर्रुखाबाद। बीएसए रामसिंह ने शिक्षक संगठन से मिलने का समय निर्धारित कर दिया है। अब शिक्षक संगठन एक माह में दो बार ही बीएसए से विद्यालय समय के बाद मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। इस आदेश का पालन कराने को खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है। यह कदम कुछ दिन पूर्व एक प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की घटना होने के कारण उठाया गया है।
विज्ञापन


शिक्षक संगठन अपनी मर्जी से विद्यालय समय में शिक्षण कार्य छोड़ कर बीएसए कार्यालय अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच जाते थे। शिक्षण कार्य प्रभावित होने को लेकर बीएसए ने शिक्षक संगठनों से मिलने का समय निर्धारित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षक संगठन के नेता शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को कार्यालय में तीन बजे के बाद आ सकते हैं। उनको कार्यालय में रखे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने होंगे और उसमें आने का कारण भी अंकित करना होगा। बीएसए कार्यालय आने से पूर्व शिक्षकों को अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी जानकारी देनी होगी। बीएसए ने बताया कि इस आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। सूत्रों की मानें तो यह निर्णय कुछ दिन पूर्व एक प्रधानाध्यापक के साथ बीएसए कार्यालय परिसर में एक संगठन के शिक्षक नेताओं के मारपीट करने के कारण लिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों के अवकाश पर बीएसए ने लगाई रोक
फर्रुखाबाद। सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की भी कक्ष निरीक्षक के पदों पर ड्यूटी लगाई जानी है। इसको लेकर बीएसए ने प्रसूति अवकाश को छोड़कर अन्य तरह के अवकाश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस फरवरी तक दस से तीन बजे तक खुलेंगे विद्यालय
फर्रुखाबाद। परिषदीय, मान्यता प्राप्त व सीबीएसई और सहायता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय दस फरवरी तक सुबह दस से तीन बजे तक खोले जाएंगे। डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद बीएसए ने यह आदेश जारी कर दिया है।


ब्लाक कार्यालय में बैठे लिपिक तो होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद। बीएसए कार्यालय परिसर में बैठक कर ब्लाक का काम करने वाले लिपिकों को बीएसए रामसिंह ने फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने लिपिकों को ब्लाक कार्यालय (बीआरसी) में बैठकर काम करने के निर्देेश दिए हैं। यदि ब्लाक कार्यालय में बैठ कर लिपिक काम नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed