{"_id":"649dd3ca9fb0dc9bd9019057","slug":"60-percent-of-the-agents-of-the-market-did-not-renew-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-32-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंडी के 60 फीसदी आढ़तियों ने नहीं कराया नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंडी के 60 फीसदी आढ़तियों ने नहीं कराया नवीनीकरण
Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
- लाइसेंस नवीनीकरण का अंतिम दिन आज
- कल से मंडी लगाएगी छह हजार रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के 60 फीसदी आढ़तियों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। जबकि 30 जून को अंतिम तिथि है। इसके बाद नवीनीकरण कराने वाले आढ़तियों को 6 हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा।
एशिया की आलू मंडियों में गिनी जाने वाली शहर की सातनपुर मंडी में करीब 1300 आढ़ती पंजीकृत हैं। प्रत्येक वर्ष इनके लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाता है। मंडी में 10 जून से ऑनलाइन आवेदन पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। अंतिम तिथि से एक दिन पहले गुरुवार दोपहर तक करीब 500 आढ़तियों के लाइसेंस का ही नवीनीकरण हो सका है।
प्रभारी मंडी सचिव दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि नवीनीकरण की 30 जून अंतिम तिथि तय है। एक जुलाई से दिसंबर तक नवीनीकरण कराने वाले आढ़तियों को 6000 रुपये पेनाल्टी भी जमा करनी होगी। इसके बाद एक जनवरी 2024 से जून तक आठ हजार रुपये जुर्माना लगेगा।