{"_id":"605232738ebc3e8c965c0c73","slug":"59-thousand-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-farrukhabad-news-knp6182434200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकई पर नौकरी लगवाने के नाम पर 59 हजार ठगने का अरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकई पर नौकरी लगवाने के नाम पर 59 हजार ठगने का अरोप
विज्ञापन
जेई पर लाइनमैन की नौकरी लगवाने के नाम पर ग्रामीण से 59 हजार रुपये ठगने का आरोप है। पीड़ित ग्रामीण ने एसपी को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने पूरे मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के शेखपुर गांव निवासी मुुखराम ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि बिजली विभाग के जेई अजय कुमार ने भाई श्यामजीत की नौकरी लाइनमैन पद पर लगवाने का भरोसा दिया। इसके एवज में जेई अजय कुमार ने रुपये की मांग की।
इस पर ग्रामीण मुुखराम ने 27 अप्रैल 2020 व आठ मई 2020 को अपने खाते से दो बार में 59 हजार रुपये निकालकर जेई अजय कुमार को दे दिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी भाई की नौकरी न लगने पर विभाग में जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि लाइनमैन के पद के लिए कोई नौकरी नहीं निकली है।
विज्ञापन
जेई से रुपये मांगे तो वह टाल मटोल करने लगे। मुखराम ने बताया कि जेई बताया कि वह आवास विकास कालोनी में तैनात हैं। इस मामले में जेई ने बताया कि लाइनमैन की नौकरी ठेकेदार के माध्यम से लगती है।
उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं लिए। उन्होंने बताया कि उनका नाम अजय कुमार नहीं अजय बाबू है। वह आरोप लगाने वाले व्यक्ति से कभी नहीं मिले।