फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   58 roads will be constructed in underdeveloped and slum areas at a cost of Rs 3.48 crore.

Farrukhabad News: अल्प विकसित व मलिन बस्तियों में 3.48 करोड़ से बनेंगी 58 सड़क

Tue, 09 Dec 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
58 roads will be constructed in underdeveloped and slum areas at a cost of Rs 3.48 crore.
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जिले के सात में से पांच निकायों में 58 सड़कों का निर्माण कराएगा। इन पर 3.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सबसे अधिक फर्रुखाबाद नगर पालिका की 20 सड़कें शामिल की गई हैं। सभी सड़कें इंटरलॉकिंग की बनेंगी। निविदाएं भी कर दी गई हैं। अब शीघ्र ही सड़कें बनाने के लिए काम शुरू होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत डूडा ने जिले भर के निकायों की अल्पविकसित व मलिन बस्तियों में 70 इंटरलॉकिंग सड़कें बनाने के लिए शासन को पत्रावली भेजी थी। जब तक अनुमति होकर शासन से धन आया, तब तक निकायों ने कई सड़कों का निर्माण करवा दिया। इसके बाद कायमगंज और कंपिल के प्रस्तावों को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन

अब डूडा ने पांच निकायों की 3.48 करोड़ रुपये से 58 सड़कें बनाने के लिए निविदा का काम पूरा कर लिया। इसके तहत आदर्श नगर पंचायत संकिसा में 45 लाख रुपये से नौ, नवाबगंज में 52 लाख से 10, फर्रुखाबाद में 1.25 करोड़ से 20, खिमसेपुर में 51 लाख से सात और मोहम्मदाबाद में 24 लाख रुपये से दो सड़कें बनेंगीं। यह सड़कें ऐसी बस्तियों में बनाने की बात कही जा रही है जो अल्पविकसित और मलिन बस्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शासन से धन सभी 70 सड़कों का मिल गया था लेकिन कायमगंज और कंपिल निकायों ने अपने स्तर से सड़कों पर काम करवा दिया। लिहाजा 12 सड़कों की धनराशि शासन को वापस भेजनी पड़ेगी। एसडीएम न्यायिक व प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि कुछ सड़कों पर काम शुरू करवा दिया है। शेष पर भी शीघ्र ही काम शुरू करवा देंगे। समय से सभी काम पूरे करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed