फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   56 houses allotted in Kanshi Ram Colony

कांशीराम कालोनी कायमगंज में 56 जरूरतमंदों को मिले आशियाने

Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
56 houses allotted in Kanshi Ram Colony
कलक्ट्रेट में कांशीराम कालोनी की लाभार्थी को आवंटन पत्र सौंपते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
कांशीराम कालोनी में 56 आवास आवंटित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कायमगंज में 10 वर्ष पूर्व निर्मित कांशीराम कालोनी के 56 आवासों का मंगलवार को आवंटन किया गया। लाभार्थियों को जब जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रमाणपत्र सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे। पिछड़ा वर्ग के दोगुने से अधिक लाभार्थी होने से लाटरी डालकर चयन किया गया। 40 आवासों का आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा।
कांशीराम कालोनी कायमगंज का निर्माण वर्ष 2011-12 में आवास विकास परिषद की ओर से कराया गया था। इसमें 96 आवास हैं। छोटी-मोटी कमियों के चलते 10 वर्ष तक आवास आवंटन लटका रहा। शासन के निर्देश पर मंगलवार को आवंटन किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए लाभार्थियों ने सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर में डेरा जमा दिया। दोपहर 12.30 बजे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कुल 56 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए। सामान्य व अनुसूचित जाति के 40 आवास खाली रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटित 56 आवासों में 12 सामान्य वर्ग व 18 अनुसूचित जाति के पात्रों को दिए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग के 26 आवासों के लिए 57 आवेदन थे। सभी पात्र होने से लाटरी पद्धति से चयन किया गया। इससे 31 लोग आवास न मिलने से मायूस हो गए।

परियोजना अधिकारी डूडा जय विजय सिंह ने बताया कि सामान्य व अनुसूचित जाति के आवेदन न आने से 40 आवास खाली रह गए हैं। शमसाबाद व कंपिल नगर पंचायत से आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन न आने पर सामान्य प्रक्रिया से आवास आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव, ईओ सीमा तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed