फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   55 people donated blood in Lohia blood bank

लोहिया ब्लड बैंक में 55 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 23 Jan 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
55 people donated blood in Lohia blood bank
लोहिया अस्पताल में रक्तदान करते गायत्री परिवार के लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
लोहिया ब्लड बैंक में 55 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार, भारत विकास परिषद और ब्लड कमांडो फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया। गायत्री माता, भारतमाता और सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में रक्तदान शिविर का शांतिकुंज हरिद्वार से शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे ऑनलाइन वेदमंत्रोच्चार से दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. अशोक कुमार व पीओ डूडा जयविजय सिंह ने पुष्पार्चन किया। इस मौके पर गायत्री परिवार की ओर से अतिथि को गायत्री माता का चित्र भेंट किया गया। उप जिला समन्वयक सुरेंद्र गुप्ता ने सबसे पहले रक्तदान किया। आयोजन में नीलू पांडेय, आलोक दीक्षित, शोभित पांडेय, नेहा दीक्षित, मनोज यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता, आरके गुप्ता, डॉ. केके पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। ब्लड कमांडो फाउंडेशन के जेई राजीव गोयल, अतुल रस्तोगी, पूनम जैन, आयुषी जैन का सहयोग रहा। ब्लड बैंक के गिरीश कुमार, अमित मिश्र, पुष्पेंद्र सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed