फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   546 youngsters from Bareilly waved in the race

बरेली के 546 नौजवानों ने दौड़ में लहराया परचम

Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
546 youngsters from Bareilly waved in the race
फतेहगढ़ स्थित करियप्पा मैदान में दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती के पांचवें दिन बरेली के 546 नौजवानों ने दौड़ में सफलता हासिल की। मैदान में 6047 युवकों ने दौड़ लगाई। 5606 युवक लंबाई की नाप-जोख में ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए थे। बरेली के 11653 नौजवानों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया था। सेना व पुलिस प्रशासन की अगुवाई में सुरक्षा-व्यव्स्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए। पुलिस व पीएसी के जवान सभी स्थानों पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में चल रही सिपाही की भर्ती के पांचवें दिन बरेली के युवकों की भारी भीड़ उमड़ी। युवकों के साथ उनके परिजन भी आए थे। आलम यह था कि बरगदियाघाट पर कार ही कार दिखाई दे रही थी। रविवार सुबह तीन बजे ही नौजवानों को बरगदियाघाट में एकत्र किया गया। इन लोगों को बैरीकेडिंग के अंदर बैठाया गया। वहां पर डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने भर्ती देखने आए नौजवानों के कागजातों की जांच की। जांच के बाद युवकों को दौड़ व लंबाई की नाप-जोख के लिए वहां से ग्रुपों में भेजा गया। कैंट एरिया के गेट पर युवकों की लंबाई की नाप-जोख की गई। पांच हजार से अधिक युवकों को लंबाई में ही बाहर कर दिया गया। युवकों की भीड़ मिलेट्री चौराहे पर लगी रही। इसके चलते युवकों को कई बार पुलिस व पीएसी के जवानों ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सेना भर्ती में जिले के कई बड़े दलाल सक्रिय हो गए हैं। दलाल भर्ती करवाने के नाम पर पांच से तीन लाख में सौदा पटाने में लगे हुए हैं। इसमें लंबाई से लेकर दौड़ में पास करवाने की जिम्मेदारी भी ली जा रही है। टोकन मनी के नाम पर एक लाख रुपये एडवांस जमा करवाए जा रहे हैं। बाकी रुपये मेडिकल से पहले देने की बात की जा रही है। दलालों का बड़ा गैंग है। इसमें कई पूर्व में सेना में रह चुके हैं। वह युवकों के प्रमाण पत्र अपने पास जमा करवा रहे हैं। आस पास के कई जिलों में इन दलालों का नेटवर्क फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली से सैकड़ों नौजवान सेना भर्ती में शामिल होने के लिए बस से आए थे। जो युवक भर्ती की प्रक्रिया से बाहर हो गए थे। वह रविवार सुबह बड़ी संख्या में रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंच गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। मौके पर दो बसें ही खड़ी थीं। इस पर युवक धक्का-मुक्की करके अंदर घुसने लगे। कई युवक खिड़की के रास्ते से अंदर घुस रहे थे। इस पर सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शोर सुनकर बस अड्डे के गेट पर तैनात पुलिस फोर्स अंदर आ गया। पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाया और शांत कराकर उनको अंदर बैठाया।
सेना भर्ती देखने आ रहे युवकों से फोटो कॉपी के दुकानदार, खाने-पीने का सामान बेचने वाले मनमाने तरीके से रुपये ले रहे हैं। दस रुपये की चीज बीस रुपये में दी जा रही है। पर प्रशासन इससे अंजान बना हुआ है। ऐसे में रविवार को कई दुकानदारों से युवकों की तीखी नोकझोंक हुई।

बदायूं जिले के 9970 नौजवानों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया है। सोमवार को वह भर्ती में शामिल होंगे। रविवार शाम से ही बदायूं जिले के युवकों का आगमन शुरू हो गया था। इसके चलते रोडवेज पर पुलिस को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed