{"_id":"5c61be12bdec224df422de7e","slug":"53-percent-students-leave-the-madarsa-exam-in-first-shift-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पाली में 53 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पाली में 53 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
Mon, 11 Feb 2019 11:55 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
student shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सात केंद्राें पर सोमवार से शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में 53 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे। इसमें डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कालेज के 375 में सर्वाधिक 240 छात्र गैरहाजिर रहे। वहीं, वाहन न मिलने से एक सचल दल भी रवाना नहीं हो सका। पहली पाली में कुल 2092 छात्रों में से 980 ने ही परीक्षा दी। जबकि दूसरी पाली में 76 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी।
मदरसा शिक्षा परिषद के जिले में 3516 परीक्षार्थियों के लिए सात केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ कक्षों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए। इस सख्ती का असर पहले दिन ही देखने को मिल गया। सोमवार सुबह पहली पाली की 8 बजे से शुरू हुई मुंशी, मौलवी की परीक्षा में 2092 छात्र शामिल होने थे। इसमें 1112 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि 980 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा केंद्र मदरसा फैजेआम हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कुल 117 छात्रों में 67, मदरसा अहसनुल शेखपुर के 375 में 204, मो. आजाद कमालगंज के 351 में 157, मेंहदी हसन जरारी के 441 में 235, मदरसा जफरुल हसन जरारी के 285 में 140 व कायमगंज के इनामुल हक शाह रायपुर के 148 में से 69 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। जबकि दूसरी पाली में आलिम, कामिल व फाजिल के 1143 छात्रों परीक्षा थी। इसमें 276 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मकरंद प्रसाद ने पांच केंद्रों पर छापामारी कर परीक्षा व्यवस्था देखी। वहीं, तीन सचल दलों में से दो ने परीक्षा केंद्र देखे। जबकि वाहन के अभाव में एक सचल दल रवाना नहीं हो सका। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।