{"_id":"6334a2e04d503867a43acd94","slug":"53-lakh-tobacco-cess-10-lakh-fine-farrukhabad-news-knp720668210","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 लाख की तंबाकू सीज कर लगाया 10 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 लाख की तंबाकू सीज कर लगाया 10 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास तंबाकू गोदाम में स्टॉक चेक करते जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट क?
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कर चोरी की आशंका पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा इटावा की टीम ने बुधवार को ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास मेसर्स रामनिवास मोतीलाल अग्रवाल फर्म के गोदाम पर छापा मारा।
गोदाम में रखी तंबाकू के भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन के दौरान 53 लाख रुपये का माल अभिलेखों में दर्ज नहीं पाया गया। माल को सीज किया गया है। इसके अलावा 10 लाख 11 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का नोटिस भी दिया गया है।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे जीएसटी की टीम ने तंबाकू कारोबारी के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने करीब तीन बजे तक गोदाम में रखे माल का सत्यापन किया। इस दौरान दूसरे कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। हर व्यापारी कार्रवाई की टोह में लगा रहा।
विज्ञापन
गोदाम की पूरी जांच के बाद ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया कि गोदाम में निर्मित व अनिर्मित 53 लाख रुपये की तंबाकू पकड़ी गई, जो कि स्टॉक रजिस्टर में नहीं दर्शायी गई।
इसको सीज कर 10 लाख 11 हजार रुपये का कर व जुर्माना लगाकर व्यापारी को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा इस फर्म का टर्नओवर पांच करोड़ से अधिक है।
नियमानुसार व्यापारी को हर माह टैक्स जमा करना चाहिए, लेकिन व्यापारी तीन माह में टैक्स जमा करा रहे थे। कारोबार में कई विसंगतियां पाईं गईं हैं। इसके लिए व्यापारी को अवगत करा दिया गया है।
साथ ही कच्चे माल की खरीद ज्यादा की गई है।
उसकी जांच के लिए मंडी रजिस्टर को कब्जे में लिया है।
इस दौरान इटावा एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर रामशंकर, सहायक आयुक्त चरण सिंह, जिले के सहायक आयुक्त अतुल उमराव, सीटीओ गणेश यादव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।