फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विकास भवन सभागार में चली चुनावी पाठशाला

विकास भवन सभागार में चली चुनावी पाठशाला

Tue, 12 Mar 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में चली चुनावी पाठशाला
फर्रुखाबाद। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन पूरे जोर से जुट गया है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने बीएलओ की बैठक बुलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही रजिस्टर बनाकर अपने क्षेत्र में कम वोटिंग का कारण, बाहर रहने वाले व दो चुनावों से वोट न डालने वाले मतदाताओं का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में मंगलवार को स्वीप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र में 50 फीसदी से कम मतदान वाले बूथों की बीएलओ को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें स्वीप का अर्थ समझाकर उनसे रैंडम कराया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि सभी बीएलओ रजिस्टर बनाकर अपने क्षेत्र में कम वोटिंग का कारण अंकित करें। लेखपाल व सुपरवाइजर वहां जाकर समस्या का निस्तारण करेंगे। इसके साथ ही वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए, बाहर निवास करने वाले, मृतक व शादी वाले मतदाताओं का विवरण भी रजिस्टर पर दर्ज कर उपलब्ध कराएं। लगातार दो चुनाव में मतदान न करने वाले मतदाताओं के मोबाइल नंबर भी दर्ज करने को कहा गया।
विज्ञापन


सीडीओ ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के भी टिप्स दिए। बीएलओ को बताया गया कि बूथ स्तरीय मतदाता जागरूकता समूह में प्रधान, पूर्व प्रधान, कोटेदार, रसोइया, आंगनबाड़ी सहायिका, एएनएम, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों को शामिल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। इससे कोई भी मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट डालने से वंचित न रह जाए। एसडीएम सदर अमित आसेरी ने भी बीएलओ को मतदाता जागरुकता के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर कुशवाहा ने स्वीप की प्रेरणा व सुविधा की जानकारी दी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए ब्रांड अंबेसडर चमन शुक्ला ने तरीके बताए। इस दौरान 84 बीएलओ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed