{"_id":"61c60c3398646918c077b29a","slug":"51-mahadanis-donated-blood-in-the-camp-farrukhabad-news-knp6715041162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 51 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 51 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
गांव के पितौरा स्थित गेस्ट हाउस में रक्तदान करती महिला। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गांव पितौरा स्थित आदर्श गेस्ट हाउस में लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 51 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
पितौरा स्थित गेस्ट हाउस में लायंस क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सुबह ही शुरू हो गया। इसमें 51 लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का संकल्प लिया। सबसे पहले रक्तदान करने वाले संस्था के युवा ही रहे। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में उत्साह रहा। कहा कि जब भी शिविर लगेगा, रक्तदान करेंगे।
एक महिला ने भी रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष विनोद गंगवार ने सभी महादानियों का सम्मान कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दुनिया में कोई बड़ा दान नहीं है।
डॉ. वीके दुबे, गिरीश कुमार, फरहा नाज ने रक्तदाताओं की जांच के बाद रक्त लिया। संस्था सचिव सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, बलवीर सिंह गंगवार, संजय गोयल, दिनेश गंगवार, पवन कौशल भी मौजूद रहे।