फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   500 year old tomb damaged by miscreants

Farrukhabad News: 500 वर्ष पुरानी मजार काे अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Sun, 21 Jan 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 21 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
500 year old tomb damaged by miscreants
फोटो : 32: ताजपुर नौकास में मजार क्षतिग्रस्त की जानकारी पर पहुंची भीड़ को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन


-पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। शहर में करीब 500 वर्ष पुरानी मजार को शुक्रवार देर रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह लोगों ने मजार को क्षतिग्रस्त देखा तो देखते ही देखते मजमा लग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और एएसपी व सीओ सदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने भीड़ को समझाकर मामले को शांत कराया और मजार की मरम्मत कराई। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ताजपुर नौकास में 500 वर्ष पुरानी पठान शाह बाबाद की मजार है। वहां लोग फातिहा पढ़ने और मिन्नत मांगने पहुंचते हैं। शुक्रवार की देर रात अराजकतत्वों ने मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों को मजार क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिली तो देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

जानकारी पर एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ सदर कमलेश कुमार, सदर कोतवाल वीके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मजार की मरम्मत कराई। सीओ सदर ने बताया कि हाजी इमरान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि अराजकतत्वों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अराजकतत्वों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की है, लेकिन पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। आपसी रंजिश से लेकर अराजकता करने की संभावना पर भी पड़ताल हो रही है। जल्द ही कार्रवाई ीकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed