{"_id":"5e1a19308ebc3e87ec800cbc","slug":"5-lakh-ki-rangdari-mangi-farrukhabad-news-knp5378240148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर से मारपीट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डाक्टर से मारपीट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कमालगंज के एक नर्सिंग होम की संचालिका डाक्टर से शुक्रवार को दबंगों ने मारपीट कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है। हमलावर डाक्टर की सोने की चेन व टाप्स भी लूट ले गए हैं। डाक्टर ने थाने के अलावा यूपी 112 को जानकारी देकर तहरीर दी है। सुनवाई न होने पर पीड़ित डाक्टर शनिवार को एसपी से गुहार लगाने पहुंचीं।
कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. रश्मि मिर्जा पत्नी अनवर मिर्जा शनिवार को एसपी से गुहार लगाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पति को कुछ दबंग लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं। पति दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। दो जनवरी को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगा चुकी हैं। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पुलिस से शिकायत करने पर दबंग साथियों के साथ आए और उनको पीटकर सोने की चेन व टाप्स लूट लिए। हमलावरों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदरी की रकम न देने पर पति बच्चों व उसको अंजाम भुगतने की धमकी दी है। शोर सुनकर आए निजी गार्डों ने हमलावरों से बचाया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने पहले दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाने से जांच रिपोर्ट न आने पर एसओ अंगद सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। वहीं रश्मि ने सुनवाई न होने पर नोडल अफसर एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत करने की चेतावनी दी है। एसपी के आफिस के बाहर जोर जोर से चिल्लाने पर दरोगा की डाक्टर से नोकझोंक भी हुई।